इंटर रिजल्ट में मेहनत और रणनीति का जलवा, छात्रों ने दिखाया सफलता का नया रास्ता
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल घंटों की पढ़ाई से नहीं, बल्कि सही रणनीति, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हासिल होती है। जिले के विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
__ नियमित अध्ययन, स्पष्ट लक्ष्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जिले के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
केटी न्यूज/बक्सर:
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल घंटों की पढ़ाई से नहीं, बल्कि सही रणनीति, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हासिल होती है। जिले के विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रज्ञा, जो एमपी उच्च विद्यालय की कला संकाय की छात्रा हैं, ने अपनी सफलता का राज अलग अंदाज में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी लंबे समय तक पढ़ाई करने पर जोर नहीं दिया, बल्कि सिलेबस के अनुसार विषय और चैप्टर तय कर उसी पर फोकस किया।

उनका सपना राजनयिक सेवा में जाकर देश का प्रतिनिधित्व करना है।वहीं, मान्यता वर्मा ने कला संकाय में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। साधारण परिवार से आने वाली मान्यता का लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है। उन्होंने नियमित 4 से 6 घंटे पढ़ाई कर और कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को उसी दिन तैयार करने की आदत को अपनी सफलता की कुंजी बताया।इटाढ़ी प्रखंड के लोहंदी गांव की प्रियानी कुमारी ने वाणिज्य संकाय में तीसरा स्थान प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को साबित किया है।किसान परिवार से आने वाली प्रियानी ने रोजाना 8 घंटे अध्ययन और सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का आधार बताया।

उनका भी लक्ष्य यूपीएससी और बीपीएससी में सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाना है।उधर, पाठशाला आर्ट्स क्लासेज के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का मान बढ़ाया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया। संस्थान के निदेशक मंडल ने बताया कि सतेंद्र सर, अविनाश सर और प्रीतम सर के समर्पित प्रयासों का इसमें अहम योगदान रहा।कुल मिलाकर, इस बार का इंटर परिणाम यह संदेश देता है कि सही दिशा में की गई मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की असली कुंजी है।

