विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से ससुराल पक्ष पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की मामला प्रकाश में आया है। इससे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सात साल पहले हुई शादी के बाद अचानक हुई इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। मृतका की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से ससुराल पक्ष पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/नावानगर 

सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की मामला प्रकाश में आया है। इससे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सात साल पहले  हुई शादी के बाद अचानक हुई इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। मृतका की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका रीना देवी की शादी साथ साल पूर्व जिगना गांव के इंदल राम से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक था, पर सात साल बाद हुई घटना से मायके वाले हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के भाई चिलहरी गांव निवासी धर्मवीर राम का कहना है कि उनकी बहन का गला दबाकर हत्या की गई है, जबकि ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच में शामिल किया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण। फिलहाल, सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस संबंध में सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली कारण स्पष्ट हो पाएगी।