Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत

संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत

नगरा बाजार में हुई घटना, शव लेकर घूमते रहे परिजन

मायके वालों के हस्तक्षेप और पुलिस के दबाव पर थाना ले आए शव

केटी न्यूज/बलिया

नगरा बाजार में 22 वर्षीय विवाहिता की मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतका के दरवाजे पर भारी भीड़ जुट गई। मायके वाले भी पहुंच गए। विवाहिता के घर वाले शव को लेकर देर रात तक निजी अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे। पुलिस के दबाव पर शव को घर लाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। नगरा बाजार निवासी धनंजय शर्मा की शादी थाना क्षेत्र के किशोरगंज निवासी सुशील शर्मा की पुत्री कुसुम से माह दिसंबर 2022 में हुई थी। मंगलवार को कुसुम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। विवाहिता के घर वाले मऊ लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव को घर लाने की बजाय रास्ते में ही कहीं रुक गये। घटना की सूचना पाकर मृतका की मां भी नगरा पहुंच गई। शव पहुंचने में देरी को लेकर आपत्ति जताने लगी।

इसकी सूचना थानाध्यक्ष नगरा को दी गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाने के लिए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। तब परिजन बोलेरो से शव लेकर थाने पहुंचे। शव को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। विवाहिता की मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र का कहना है कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।