केटी न्यूज/डुमरांव
पिछले सप्ताह जिला परिवहन पदाधिकारी व डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कोरानसराय में एक बाइक पर सवार तीन छात्रों से 16.5 हजार रूपए का जुर्माना वूसला गया था। छात्रों के पास पैसा नहीं था

तो पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चंदा इकट्ठा कर जुर्माने की राशि चुकाई थी। लेकिन अब एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा है। उसके पीछे भी एक पुलिसकर्मी बैठा है। तस्वीर डुमरांव थाना के पास की है। अब देखना है कि इस पुलिसकर्मी पर कौन जुर्माना लगाता है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।