Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

राजपुर ट्रिपल मर्डर,: बुलडोजर एक्शन के बाद आरोपियों में मचा हड़कंप, पुलिस दबिश में दो ने किया कोर्ट में सरेंडर

बहुचर्चित अहियापुर ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन से आरोपियों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को इस हत्याकांड के दो आरोपियों ने पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है उनमें रसेन गांव का सलीम अंसारी और अहियापुर का महेंद्र सिंह शामिल है। दोनों ने सीजीएम कोर्ट में सरेंडर किया है।

राजपुर ट्रिपल मर्डर,: बुलडोजर एक्शन के बाद आरोपियों में मचा हड़कंप, पुलिस दबिश में दो ने किया कोर्ट में सरेंडर

केटी न्यूज/बक्सर 

बहुचर्चित अहियापुर ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन से आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार को इस हत्याकांड के दो आरोपियों ने पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है उनमें रसेन गांव का सलीम अंसारी और अहियापुर का महेंद्र सिंह शामिल है। दोनों ने सीजीएम कोर्ट में सरेंडर किया है।

बता दे कि गुरुवार की शाम ही पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों का घर बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद अन्य आरोपियों में दहशत कायम हो गया। दो आरोपियों का सरेंडर करना इसी दहशत का परिणाम है। 

बता दे कि 24 मई की सुबह अहियापुर गांव में मनोज यादव और संतोष यादव ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर कत्लेआम मचा दिया था। इस दौरान अपराधियों ने पांच लोगों को गोली मारी थी, जिनमें तीन की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दो अभी भी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।

एसपी शुभम आर्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है इसी दबाव में आकर दो आरोपियों ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्दी ही उन्हें रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।