Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या के आरोपी रविंद्र राजभर गिरफ्तार

बलिया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी रविंद्र राजभर, पुत्र स्व. पतरु राजभर, को नायरा पेट्रोल पंप, पिण्डहरा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की हत्या के आरोपी रविंद्र राजभर गिरफ्तार

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी रविंद्र राजभर, पुत्र स्व. पतरु राजभर, को नायरा पेट्रोल पंप, पिण्डहरा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, 19 जून 2024 को बलिया-बांसडीह मार्ग पर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया के नीचे एक किशोरी का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में यह सामने आया कि यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते हुई आनर किलिंग का है। 

पुलिस ने किशोरी के तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक भाई फरार था। इस मामले में न्यायालय द्वारा पहले ही NBW और 84 की कार्रवाई की गई थी। सोमवार को फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि किशोरी किसी युवक से प्यार करती थी, जिसे उसके तीनों भाइयों ने समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी, तो तीनों भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया के नीचे फेंक दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।