Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

केटी न्यूज/औरंगाबाद

बारुण थाना क्षेत्र के कटहा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित पिकअप ने कोचिंग से लौट रही आठवीं क्लास की साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का की पहचान थाना क्षेत्र के ही नारायण खाप गांव निवासी फुलेंद्र राम की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है।

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि काजल सोमवार को साइकिल से नौनेर गांव में पढ़ाई करने के लिए गई थी। वापस लौटने के दौरान कटहा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप रौंदती हुई फरार हो गई। 

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा को जिंदा समझकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और चीत्कार कर उठे। मामले की सूचना बारुण थाना की पुलिस को दी गई जिसके अलोक में

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।