Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

इस एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।पुलिस को नूर का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला।

इस एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला
Noor Malabika

केटी न्यूज़/ दिल्ली

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हाल ही में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।पुलिस को नूर मालाबिका का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला। माना जा रहा है कि नूर ने बेडरूम के पंखे से लटककर खुदकुशी की है।खबर है कि एक मशहूर एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है।एक्ट्रेस की मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को दहला दिया है।एक्ट्रेस साल 2023 में रिलीज हुई काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम कर चुकीं नूर मालाबिका दास हैं।इस शो में काजोल और जीशु सेनगुप्ता भी दिखे थे।

इस एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला

32 साल की नूर मालाबिका असम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। जिसमें 'सिसकियां', 'वॉकमैन', 'तीखी चटनी', 'जघन्या उपाय', 'चरमसुख', 'देखी अनदेखी', 'बैकरोड हलचल' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई 'द ट्रायल' में नजर आई थीं। वहीं नूर सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती थीं।  उन्होंने पांच दिन पहले ही हंसते-खिलखिलाते अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रही थीं।

इस एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका मिला

मुंबई पुलिस ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि ओशिवारा पुलिस को एक्ट्रेस के पड़ोसियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर नूर के फ्लैट में घुसने पर पुलिस को एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही और जानकारी सामने आ सकेगी। 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।