Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

रेप कर लड़की को ओवरब्रिज से फैंका, जांच कर रही पुलिस ने आरोपो को किया खारिज़

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया।नाना के घर आई युवती से मोहल्ले के एक युवक ने दोस्त के घर में दुष्कर्म किया।

रेप कर लड़की को ओवरब्रिज से फैंका, जांच कर रही पुलिस ने आरोपो को किया खारिज़
Crime

केटी न्यूज़/बांदा

 उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया।नाना के घर आई युवती से मोहल्ले के एक युवक ने दोस्त के घर में दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध करने और मां से बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया।गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेप कर लड़की को ओवरब्रिज से फैंका, जांच कर रही पुलिस ने आरोपो को किया खारिज़

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मां के साथ बांदा शहर के मोहल्ले में नाना के घर में 15 दिन पहले आई थी।मोहल्ले में ही नरैनी कस्बे का 20 वर्षीय छोटू वर्मा भी रहता था। वह युवती से परिचित था।वह युवती को रात बहलाकर अपने साथ ई-रिक्शे से दोस्त के घर बाबूलाल चौराहा ले गया।वहां दोस्त 21 वर्षीय सुशील वर्मा के कमरे में युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।वह युवती को सुबह घर छोड़ने आ रहा था।कालूकुआं ओवरब्रिज पर युवती की आरोपी से कहासुनी हो गई। इस बात पर उसने  उसे ओवरब्रिज से धक्का देकर नीचे फेंक दिया।

रेप कर लड़की को ओवरब्रिज से फैंका, जांच कर रही पुलिस ने आरोपो को किया खारिज़

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पैर में चोट आई है।मां की तहरीर पर आरोपी छोटू वर्मा व उसके दोस्त सुशील वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रेप कर लड़की को ओवरब्रिज से फैंका, जांच कर रही पुलिस ने आरोपो को किया खारिज़

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि युवती रात में अपने मित्र से मिलने उसके कमरे पर गई थी और सोमवार को तड़के मित्र से कहासुनी के बाद कालूकुआं फ्लाईओवर से नीचे कूद गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह रविवार रात 11:21 बजे अकेले अपने घर की कुंडी बाहर से बंद कर तेजी से निकलते हुए दिखाई दे रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।