- नप द्वारा लाए गए आठ मुद्दो पर हुई जमकर बहस, फिर सभी को मिली मंजूरी
केटी न्यूज, डुमरांव।
आज नगर परिषद डुमरांव की साधारण बोर्ड की बैठक आहूत हुई। बैठक में डुमरांव विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह भी शामिल हुए। बैठक में नगर के विकास, प्रशासनिक सुधार और नागरिक कल्याण के मुद्दे सहित कुल आठ एजेंडों पर जमकर बहस हुई। फिर उन मुद्दों गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक में नगर की मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता उप मुख्य पार्षद विकास ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

बैठक के दौरान लिये गए आठ एजेंडों को बारी-बारी से उठाते हुए उस पर जमकर बहस चली, फिर उस पर गहराई से विचार करते हुए उसे पास किया गया। विधायक अजीत कुमार सिंह, नप अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास ठाकुर व वार्ड पाष्रदों ने नगर परिषद के कार्यक्षेत्र में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों, जन सुविधाओं के विस्तार, प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और नागरिक कल्याण से संबंधित प्रस्तावों व सुझाव प्रस्तुत किए जिनपर चर्चा की गई। इन प्रस्तावों में से अधिकांश पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। नगर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। कचरा को निपटाने के लिए एक आधुनिक कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव लाया गया। सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण और आधुनिक सफाई उपकरण उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया गया इस पर सभी वार्ड पार्षदों सही बताते हुए मुहर लगायी। नगर की सड़कों और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर परियोजनाओं की शुरुआत का निर्णय लिया गया। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती और नई सड़कों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया। सभी वार्डों में नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने पर मुहर लगायी गई। पुराने और खराब जल पाइपलाइन को बदलने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस पर वार्ड पार्षदों ने इस कार्य को शीघ्र शुरू करने की बात कही। उनका कहना था कि जलापूर्ति के लिये जो पाइपलाइन दशकों पहले बिछाया गया था, काफी जर्जर हो चुका है। लिहाजा शहर के मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में पाइप लीकेज होने से पानी बहता रहता है।
शहरी विकास और सौंदर्यीकरण के लिए तथा नगर को एक आधुनिक और आकर्षक शहर बनाने के लिए कई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थानों, और पार्कों का सौंदर्यीकरण की आवाज पार्षदों द्वारा उठाई गई। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने और उनके संरक्षण के लिए विशेष निधि आवंटित करने पर चर्चा की गई, जिस पर विधायक ने नगर परिषद के सभी वार्डाे और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर मधुबनी व मिथिला पेंटिग के बजाय भोजपुरी पेंटिंग किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें शहर की प्रमुख दीवारों पर कोहबर, कांव नदी, चेरो खरवार, नट-नटिन नाच, भिखारी ठाकुर का पेंटिंग बनाया जाए जिससे हमारी भोजपुरी संस्कृति को सहेजने में मदद मिले।
विधायक ने सभी वार्ड पार्षदो को 25000 मासिक मानदेय देने के लिए आगामी विधानसभा में सवाल उठाने का अस्वाशन दिया। जिस पर हॉल तालियों से गुंज उठा। साथ ही सभी नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए एक एकीकृत डिजिटल पोर्टल विकसित किया जाएगा।
चेयरमैन व उप चेयरमैन ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। सभी लिए गए निर्णय नगर के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम हैं। हम जनता से अपेक्षा करते हैं कि वे इन योजनाओं को सफल बनाने में हमारी मदद करेंगे। इस बात पर भी विधायक ने इसे सही कदम बताते हुए इसमें हर तरह से मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।