Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

कूूलर बनाने वाले मिस्त्री व घर पेंट करने वाले पेंटर ने मिलकर की थी वृद्धा की हत्या, दोनों गिरफ्तार

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी गांव में विगत सात सितंबर की रात हुई वृद्ध महिला की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

कूूलर बनाने वाले मिस्त्री व घर पेंट करने वाले पेंटर ने मिलकर की थी वृद्धा की हत्या, दोनों गिरफ्तार

- घटना में शामिल दोनों हत्यारे गिरफ्तार, लूटा गया आभूषण व चाकू बरामद, एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर 

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी गांव में विगत सात सितंबर की रात हुई वृद्ध महिला की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लूटे हुए गहने तथा वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किए गए है। इस हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एक युवक पेंटर का कार्य करता था तो वही, दूसरा कूलर मैकेनिक था। दोनों लूट की नियत से घर में घुसे और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद महिला की हत्या कर दी थी। एसपी मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि वृद्ध महिला की हत्या करने की जानकारी मिली थी। जिसकी जांच हेतु पुलिस टीम भेजी गई।  वृद्धा के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस सक्रिय हो अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्य के आधार पर जासो गांव से दोनों की गिरफ्तारी हो गई। नगर थाना क्षेत्र के गजाधरगंज का निवासी बबलू सिंह यादव का पुत्र प्रेम कुमार यादव जो की पेंटर था तथा धनसोई के कैलख गांव निवासी दिनेश सिंह का पुत्र शशि रंजन मौर्य शामिल हैं, जो कूलर मैकेनिक था। पेंटर प्रेम कुमार यादव का उस घर मे पहले से आना जाना था। उसी के साथ कूलर मैकेनिक का भी आना-जाना लग गया। जहां दोनों ने लूट का प्लान बनाकर घर मे घुस गए। घर मे अकेली वृद्धा के रहने पर इन लोगों द्वारा गहने आदि सामान की लूट की। फिर उसके बाद वृद्धा कमलावती देवी की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ये पहली बार कोई अपराध किये है। इनपर कोई भी पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि यह घटना उन्होंने शौक पूरे करने के लिए किए है। पुलिस ने लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए हैं। जिन्हें यह दोनों बेचने के प्रयास में थे। साथ ही घटना के दिन पहने गए कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।