Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप में छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

जिले के कोपा थाना क्षेत्र में एक धार्मिक जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के वास्तविक स्वरूप में छेड़छाड़ करने के मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप में छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

केटी न्यूज़/छपरा

जिले के कोपा थाना क्षेत्र में एक धार्मिक जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के वास्तविक स्वरूप में छेड़छाड़ करने के मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सारण एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें तिरंगे झंडे में अशोक चक्र के स्थान पर चांद तारा लगाया गया था। यह भारतीय ध्वज संहिता 2002 और अन्य अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। वीडियो के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि यह वीडियो कोपा थाना क्षेत्र में निकाले गए मिलाद-उल-नबी जुलूस की है।

एसपी के निर्देश पर कोपा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कृत्य में शामिल सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।