डुमरांव में किराना व्यवसायी से चलती ऑटो से 47 हजार की उचक्कई, जांच में जुटी पुलिस
डुमरांव में चोर उचक्कों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सक्रिय उचक्कों ने सोमवार को चलती ऑटो में एक किराना व्यवसायी को निशाना बनाते हुए उसके 47 हजार रूपए ले उड़े। उचक्कों ने यह काम इतनी सफाई से किया कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन जब बाद में पैसे गायब मिले तो उसने तत्काल डुमरांव थाना पहुंच इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।


-- कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव का रहने वाला है पीड़ित, पीएनबी से पैसा निकाल लौट रहा था गांव
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव में चोर उचक्कों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सक्रिय उचक्कों ने सोमवार को चलती ऑटो में एक किराना व्यवसायी को निशाना बनाते हुए उसके 47 हजार रूपए ले उड़े। उचक्कों ने यह काम इतनी सफाई से किया कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन जब बाद में पैसे गायब मिले तो उसने तत्काल डुमरांव थाना पहुंच इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव निवासी शिव कुमार कानू आटा मिल के संचालन के साथ ही किराना व्यवसाय करते है। सोमवार की सुबह वे डुमरांव के राजगढ़ स्थित पीएनबी बैंक से 48 हजार रूपए की निकासी किए थे।

इसके बाद कुछ जरूरी कामों को निपटाने तथा घरेलु सामानों की खरीददारी किए। जिसमंे एक हजार रूपए खर्च हुए थे। शेष 47 हजार रूपए अपने शर्ट के पैकेट में रख करीब एक बजे छठिया पोखरा के समीप अपने स्थित टेम्पो स्टैंड पहुंचे तथा गांव जाने के लिए एक टेम्पो में बैठे।पीड़ित के अनुसार उनके साथ दो युवक भी उसी टेम्पो में बैठे थे तथा डीएवी स्कूल के समीप दोनों मेरे पॉकेट से पैसा निकाल उतर गए। थोड़ी देर बाद ही मुझे अहसास हुआ कि मेरा पैसा गायब है। पैसा गायब होने की जानकारी होते ही पीड़ित डुमरांव थाना पहुंचा तथा मामले की शिकायत दर्ज कराई।जानकारी मिलते ही डुमरांव पुलिस तत्काल हरकत में आई। थानाध्यक्ष संयज कुमार सिन्हा खुद मामले की जांच में जुट गए।

पीड़ित के साथ घटना स्थल तथा पीएनबी बैंक पहुंच उचक्कों की पहचान का प्रयास तथा उनकी गिरफ्तारी में जुट गए है। गौरतलब हो कि डुमरांव में एक पखवाड़े के अंदर उचक्कई व छिनतई की यह तीसरी घटना है। हालांकि, पिछली दो घटनाओं में उचक्कें पकडे़ गए थे। देखना है कि इस बार डुमरांव पुलिस उचक्के को कितनी देर में पकड़ रही है। बहरहाल लगातार हो रही उचक्कई की घटनाओं से कई सवाल खड़े हो रहे है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल उचक्कों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

