सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर आज होगी विशेष ग्राम सभा

प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केसठ में गुरुवार यानी आज सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा का आयोजन पंचायत सरकार भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान की अध्यक्षता में होगा।

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर आज होगी विशेष ग्राम सभा

__ ग्राम सभा में पीएम आवास योजना के लाभुकों की सूची भी होगी प्रकाशित

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केसठ में गुरुवार यानी आज  सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा का आयोजन पंचायत सरकार भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान की अध्यक्षता में होगा।पंचायत सचिव अभय कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में अभियान के तहत चयनित विभिन्न विकास योजनाओं के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा बुलाई गई है। बैठक में पंचायत के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा एवं आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।वहीं, ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। सूची के प्रकाशन के बाद ग्रामीण अपने गांव एवं वार्ड के चयनित लाभुकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ग्राम सभा में उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, सभी वार्ड सदस्य एवं पंचों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें राजस्व कर्मचारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक, आवास सहायक, विकास मित्र, किसान सलाहकार, पंचायत रोजगार सेवक, कचहरी सचिव, आशा कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका समूह के सदस्य, टोला सेवक एवं स्वच्छता कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर ग्राम सभा में भाग लेने की अपील की है।