जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन व नगर निकाय योजनाओं की समीक्षा
समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर समिति की बैठक, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित लाइट एंड साउंड योजना की समीक्षा तथा नगर परिषद बक्सर से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं नगर निकायों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
-- बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड शो संचालन को लेकर दिए गए निर्देश
केटी न्यूज/बक्सर
समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर समिति की बैठक, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित लाइट एंड साउंड योजना की समीक्षा तथा नगर परिषद बक्सर से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं नगर निकायों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि जिले में पर्यटन विभाग की कुल चार योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इनमें बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में अतिथि गृह निर्माण कार्य तथा विश्वामित्र होटल के जीर्णाेद्धार का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

शेष दो योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से लगी अस्थायी दुकानों को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, अंचल अधिकारी ब्रह्मपुर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को मंदिर परिसर एवं आसपास की अस्थायी दुकानों की सूची तैयार कर नियमानुसार उन्हें उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। इससे मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सौंदर्यीकरण सुनिश्चित हो सकेगा।इसके साथ ही मंदिर परिसर एवं उससे जुड़े तालाब की साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को नियमित रूप से मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं तालाब के पानी की सफाई सुनिश्चित कराने को कहा।रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड शो के संचालन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को बीईसीआईएल एजेंसी से समन्वय स्थापित कर आगामी 16 फरवरी तक शो के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाइट एंड साउंड शो के संचालन से जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी।बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

