जनजातीय गरिमा उत्सव सफल, 92 कैंपों में 2091 लोगों की भागीदारी

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जनजातीय गरिमा उत्सव के समापन को लेकर डिब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनजातीय गरिमा उत्सव सफल, 92 कैंपों में 2091 लोगों की भागीदारी

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जनजातीय गरिमा उत्सव के समापन को लेकर डिब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा 18 मई 2026 को जनजातीय गरिमा उत्सव का शुभारंभ किया गया था। “जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले” स्लोगन के तहत 19 मई से 23 मई तक जिले के जनजातीय बहुल गांवों में विशेष कैंप लगाए गए। केसठ प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिले के 49 स्थानों पर कुल 92 कैंप लगाए गए, जिनमें 2091 लोगों ने भाग लिया। इनमें 985 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए। कैंपों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, मिशन इंद्रधनुष, विभिन्न पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा राशन कार्ड जैसी योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त 985 आवेदनों में से 745 का निष्पादन अथवा प्रखंड स्तर पर अग्रेतर कार्रवाई कर दी गई है।

शेष 240 लंबित आवेदनों को जिलाधिकारी के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बैठक में कहा गया कि इस अभियान से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है। जिला प्रशासन द्वारा होर्डिंग, बैनर और स्टैंडी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अधिकारियों ने इसे सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।