विंध्याचल दर्शन को निकले डुमरांव के बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

माता विंध्यवासिनी के दर्शन की श्रद्धा लेकर विंध्याचल धाम पहुंचे डुमरांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पुराना धर्मशाला मोहल्ला निवासी 68 वर्षीय शिवमंदिर कुम्हार के रूप में हुई है।

विंध्याचल दर्शन को निकले डुमरांव के बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

__ माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए गए थे शिवमंदिर कुम्हार, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

केटी न्यूज/डुमरांव।

माता विंध्यवासिनी के दर्शन की श्रद्धा लेकर विंध्याचल धाम पहुंचे डुमरांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पुराना धर्मशाला मोहल्ला निवासी 68 वर्षीय शिवमंदिर कुम्हार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार शिवमंदिर कुम्हार माता विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए उत्तर प्रदेश के विंध्याचल धाम गए थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना विंध्याचल पुलिस ने डुमरांव पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन विंध्याचल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि परिजन वहां पहुंचने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के स्तर से भी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। आसपास के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। परिजन विंध्याचल से शव लेकर डुमरांव लौटेंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण की जानकारी संबंधित स्तर से जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।