सड़क पर बने गड्ढे में पलटी स्कूटी, दो युवक घायल

चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सड़क की खराब स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट के समीप बुधवार शाम एक तेज रफ्तार स्कूटी गड्ढे के पास असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सड़क पर बने गड्ढे में पलटी स्कूटी, दो युवक घायल

केटी न्यूज/बक्सर :

चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सड़क की खराब स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट के समीप बुधवार शाम एक तेज रफ्तार स्कूटी गड्ढे के पास असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, मल्लाह चकिया निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार चौधरी और 24 वर्षीय आदर्श कुमार किसी काम से चौसा गए थे। शाम के समय दोनों स्कूटी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महादेवा घाट के पास सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। तेज रफ्तार के कारण दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार राहुल कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि दूसरे युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।