तेज आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
प्रखंड क्षेत्र के केसठ-कोरान सराय नहर मार्ग पर रामपुर गांव के पास बुधवार की अहले सुबह आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के साथ आई आंधी में पेड़ उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा, जिससे दोनों ओर से वाहनों आवागमन बंद हो गया है।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र के केसठ-कोरान सराय नहर मार्ग पर रामपुर गांव के पास बुधवार की अहले सुबह आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के साथ आई आंधी में पेड़ उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा, जिससे दोनों ओर से वाहनों आवागमन बंद हो गया है। कई घंटे तक रास्ता बाधित रहने से आमजन को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया। बाद में प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद तत्काल वन विभाग की टीम पहुंची और गिरे हुए पेड़ की टहनी को हटाने में लग गए करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आवागमन को सामान्य किया । विभाग ने अपने पास लकड़ी को रखा है।इस संबंध में वन विभाग के पदाधिकारी केशव कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दूरभाष पर सूचना मिली कि एक आम के पेड़ की टहनी सड़क के बीचों बीच गिरा हुआ है जिसके बाद तत्काल टीम भेजा गया।

