Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

113वें बिहार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समस्त बक्सर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

- 113वें बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

- जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को दी बधाई, नगर भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम

केटी न्यूज/बक्सर

113वें बिहार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समस्त बक्सर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

जिसमें जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, सदर एसडीएम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा कलाकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज यह दिन बिहार के निवासी होने का गर्व करने का दिन है, इसलिए हम सभी को आज के दिवस को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। 17 मार्च को बक्सर जिला स्थापना दिवस से लेकर 22 मार्च बिहार दिवस तक जिले का माहौल त्यौहारमय जैसा होता है।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास हमें बताता है कि यह धरती लोकतंत्र की जननी है। यह ज्ञान, अहिंसा एवं करूणा का पावन स्रोत है। इस राज्य की सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक विरासत अत्यन्त समृद्ध है। बिहार अपने गौरवशाली अतीत और महान संस्कृति के लिए न केवल देशभर में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने बताया कि यह वही बिहार है,

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

जहां नालंदा का विश्वविद्यालय स्थापित हुआ था, चाणक्य की नीति का सृजन हुआ, महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई, जहां महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया, आर्यभट्ट ने शून्य दिया, गुरु गोविंद सिंह ने साहस का प्रकाश दिखाया, जहां सत्याग्रह की शुरुआत हुई, जिसने भारत को प्रथम राष्ट्रपति दिया, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई ने पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त की एवं बिहार ने लोकगीतों के माध्यम से सदियों का संस्कार किया गया है।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं :

जिलाधिकारी ने कहा कि आज बिहार सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगतिशील है चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि अथवा ग्रामीण एवं शहरी विकास हो। जीविका के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं। बिहार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है एवं अपनी लोकहितकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

दूरदर्शी सुधारों, तेजी से बढ़ते स्टार्टअप परिवेश और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास पर विशेष जोर के साथ, बिहार अपनी आर्थिक संभावनाओं को नया आयाम देने को तैयार है। बक्सर जिले में भी उद्योग के क्षेत्र में कई निवेशकों द्वारा अपना उद्योग स्थापित किया जा रहा है।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन :

बिहार दिवस के अवसर पर बक्सर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत सुबह 07:00 बजे खेलकूद प्रतियोगिता, सुबह 10:00 बजे अनुमंडल स्तर पर क्विज प्रतियोगिता व शाम 07:00 बजे रामरेखा घाट पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। वहीं, नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

इनमें सृष्टि द्वारा एकल डांस, आशीष पांडेय, भावना पांडेय, ओमकार, पूनम यादव, विनय मिश्रा, जितेंद्र कुमार एवं धीरज पांडेय ने एकल गायन, शैलेंद्र एवं अनुराधा द्वारा कथक, रविरंजन चौबे, समूह गायन, अभिषेक द्वारा बांसुरी वादन तथा हीरो जैक्सन द्वार समूह डांस पर प्रस्तुति दी गई।

उन्नत बिहार विकसित बिहार... प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ रहा है बिहार: डीएम

वहीं, विश्व जल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त बक्सर जिलेवासियों से जल संरक्षण के प्रति अपना योगदान देने पानी को व्यर्थ न करने का अपील की गई। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से गौरव के साथ नये भारत के विकास और प्रगति में अपनी भूमिका निभाने हेतु अपील की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।