केटी न्यूज़/बलिया
बलिया। सीतापुर जनपद के भाकपा-माले के नेता और जिला पंचायत सदस्य कामरेड अर्जुन लाल को जिला बदर करने के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव लाल साहब और लक्ष्मण यादव ने किया।
प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन, जो जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एएसडीएम को सौंपा गया, में सीतापुर के माले नेता अर्जुन लाल को जिला बदर करने की कार्रवाई रद्द करने और लखीमपुर खीरी में फर्जी मुकदमों में गिरफ्तार पार्टी नेता रामदरस को रिहा करने की मांग की।
इस अवसर पर बसंत सिंह, वशिष्ठ राजभर, भागवत बिंद, लक्ष्मण यादव, राधेश्याम चौहान, रेखा पासवान, लीलावती देवी, पार्वती देवी, मो. युसूफ, रमेश बिंद, राजेश गोंड, रामानंद, विनय खरवार, नागेंद्र प्रसाद, रविंद्र गुप्ता, सुधीर पासवान, जमाल अंसारी, संतोष साहनी, छितेश्वर पासवान, मीना पासवान, अजय खरवार, योगेंद्र राम, राजमुनी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।