बिहार दिवस समापन पर डुमरांव में सांस्कृतिक महोत्सव की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
बिहार दिवस के तीन दिवसीय आयोजन का समापन मंगलवार को डुमरांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। राज प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित कला एवं संस्कृति भवन में आयोजित इस समारोह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

-- संगीत, नृत्य और कला प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मान, इंटर टॉपर्स भी हुईं सम्मानित
केटी न्यूज/डुमरांव
बिहार दिवस के तीन दिवसीय आयोजन का समापन मंगलवार को डुमरांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। राज प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित कला एवं संस्कृति भवन में आयोजित इस समारोह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत संगीत के सात सुरों से हुई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। राज उच्च विद्यालय के संगीत शिक्षक ब्रजेश सर के मार्गदर्शन में ओंकार दूबे, अमित कुमार, ज्योति कुमारी और ऐश्वर्या मिश्रा ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

संगीत के साथ-साथ नृत्य प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पीएसएसएस डुमरांव, उच्च विद्यालय नुआंव, राज उच्च विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक और एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति में प्रतिभा, ऊर्जा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके हाथों चित्रकला, वाद-विवाद, मूर्तिकला, क्विज, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की टॉपर छात्राओं का सम्मान रहा। वाणिज्य संकाय से स्नेहा कुमारी राज प्लस टू उच्च विद्यालय और कला संकाय से संगम कुमारी उच्च विद्यालय कोरान सराय को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पूर्णानंद मिश्र ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि आयोजन की देखरेख विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्र द्वारा की गई।

इस मौके पर शैलेंद्र पांडे, नवीन तिवारी, निर्भय यादव, पल्लवी कुमारी, डॉ. संजय रंजन सिन्हा, के.के. ओझा, तेज प्रताप सिंह, नसीफा नाज, दिव्या कुमारी, रीना सिंह, परमजीत राम, उमेश कुमार, ऋत्विक ओझा, हर्षित, बिंदु श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, सोनम, मुकेश कुमार नेगी, दीप्ति कुमारी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम के इस भव्य समापन ने बिहार दिवस के उत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया और विद्यार्थियों की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

