Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में जिला की वुशु खिलाड़ी दीक्षा कुमारी भाग लेंगी

बक्सर के महदह की बेटी दीक्षा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने बुशु खेल के कौशल का प्रदर्शन करेगी। वह जॉर्जिया के बटूमी शहर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशीप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी, जहां दुनिया भर के कई प्रतिभागियों से उसका मुकाबला होगा।

अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में जिला की वुशु खिलाड़ी दीक्षा कुमारी भाग लेंगी

- अंतर्राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी बक्सर की दीक्षा, हुआ चयन

- बक्सर के महदह गांव की रहने वाली है एथलीट दीक्षा, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत चुकी है कई इनाम

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के महदह की बेटी दीक्षा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने बुशु खेल के कौशल का प्रदर्शन करेगी। वह जॉर्जिया के बटूमी शहर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशीप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी, जहां दुनिया भर के कई प्रतिभागियों से उसका मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता के लिए दीक्षा काफी उत्साहित है तथा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने के लिए लालायित है। वही उसका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होने पर जिला वुशु संघ ने खुशी जताई है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह चैंपियनशिप 19 से 24 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें दुनिया भर के कई उत्कृष्ट वुशु खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

दीक्षा महदह गांव निवासी बलवंत सिंह की सबसे छोटी बेटी है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से पूर्व वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। दीक्षा का लक्ष्य है कि वह अपने प्रदर्शन से देश, राज्य और जिले का नाम रौशन करें और इस प्रतियोगिता से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल कर सकें। वही, उसका चयन होने पर परिजनों में खुशी की लहर है। जबकि ग्रामीण भी अपने गांव की बेटी की इस सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताया है कि जॉर्जियां में भी उनके गांव की बेटी अपने कौशल व दमखम से बेहतर स्थान प्राप्त कर पूरे देश में गांव का नाम रौशन करेगी। ग्रामीणों दीक्षा को अपनी शुभकामनाएं दी है।

वही, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दीक्षा के अच्छे प्रदर्शन के लिए जिला वुशु  संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, संघ के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव राम रतन पाठक, संयोजक सागर कुमार, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दीपिल कुमार, निधि कुमारी, लव शर्मा, श्याम रजक, सुधीर कुमार, अमीषा कुमारी और कई अन्य खिलाडिय़ों ने बधाई देने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर करने की शुभकामना दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।