समकालीन अभियान में डुमरांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी गिरफ्तार
बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव थाना पुलिस ने रविवार को समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपितों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


-- गिरफ्तार वारंटियों में पिता-पुत्र भी शामिल, एसपी के निर्देश पर चलाया गया था अभियान
केटी न्यूज/डुमरांव
बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव थाना पुलिस ने रविवार को समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपितों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तार वारंटियों में डुमरांव दक्षिण टोला निवासी सुकर पासवान, पिता रामेश्वर पासवान, बिरेन्द्र राम पिता रासबिहारी राम, भरत राम पिता चंदेश्वर राम तथा चंदेश्वर राम पिता स्व. गुलाब राम शामिल है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में डुमरांव थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपित लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों का निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में भी भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

