Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

महिला पुलिसकर्मी ने पति पर दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया मुकदमा

चंदौली। पुलिस लाइन स्थित डायल-112 कार्यालय में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति अशोक यादव पर दस लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन दहेज में मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला पुलिसकर्मी ने पति पर दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया मुकदमा

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। पुलिस लाइन स्थित डायल-112 कार्यालय में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति अशोक यादव पर दस लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन दहेज में मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक यादव पुलिस लाइन में कांस्टेबल हैं, और फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अशोक और महिला ने आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। महिला पुलिसकर्मी ने सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि अशोक यादव ने उससे दस लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग की। दहेज की मांग के कारण अशोक अपनी पत्नी के साथ नहीं रह रहे हैं, और उसके परिवार के लोग भी दहेज को लेकर लगातार धमकी दे रहे हैं।

महिला का कहना है कि दहेज की मांग के चलते वह काफी दिनों से मानसिक परेशान हैं। उसने आरोप लगाया है कि अशोक यादव के अलावा उसके माता-पिता और अजय यादव भी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सदर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।