Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

भाई ने भाई की करी हत्या,भाभी से था प्रेम सम्बंध

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सोते समय छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की नल के हत्थे से सिर में मारकर हत्या कर दी।

भाई ने भाई की करी हत्या,भाभी से था प्रेम सम्बंध
Crime

केटी न्यूज़/एटा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सोते समय छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की नल के हत्थे से सिर में मारकर हत्या कर दी। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या प्रेम प्रंसग के चलते की गई है। सोते समय छोटे भाई के घातक हमलों से बड़ा भाई बुरी तरह लहूलुहान हो गया, इससे उसकी मौत हो गई।

भाई ने भाई की करी हत्या,भाभी से था प्रेम सम्बंध

पुलिस ने बताया कि एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में छोटे भाई ने अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते रात में सोते समय बड़े भाई के सिर पर नल के हत्थे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इससे उसके सिर में काफी चोट आ गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में बड़े भाई जितेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई मुनेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी मुनेंद्र रोजाना शराब के नशे में घर आया करता था। घर के लोगों से नशे की हालत में लड़ाई झगड़ा करता था। इसी कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने मायके में दो साल से रह रही है।

भाई ने भाई की करी हत्या,भाभी से था प्रेम सम्बंध

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई इस घटना को जानकर हैरान रह गया। जहां भाई ही भाई का खून का प्यासा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।