Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बेड टच करने वाले हेडमास्टर को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

जमुई जिले के एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को बेड टच और छेड़खानी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

बेड टच करने वाले हेडमास्टर को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Crime

केटी न्यूज़/जमुई

जमुई जिले के एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को बेड टच और छेड़खानी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।यह मामला जमुई जिले के सोनो प्रखंड के सरकारी स्कूल नवीन प्राथमिक विद्यालय मकतब खपरिया का है।इस स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी वर्ग की छात्रा के साथ बैड टच और छेड़खानी का मामला सामने आया है।

बेड टच करने वाले हेडमास्टर को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

स्कूल के हेडमास्टर पर आरोप लगा है कि हेडमास्टर ने बहलाने के लिए मासूम छात्रा के साथ गलत हरकत करने के बाद उसे 20 रुपए भी दिए, ताकि वह यह बात घरवालों को न बताए।डरी सहमी छात्रा जब स्कूल जाने से इनकार कर दी तब उसकी मां ने बच्ची से पूछताछ की। तब कारण का पता चला, फिर बच्ची की नानी और मां गांव वालों के साथ स्कूल में पहुंच गई। बेड टच करने वाले हेड मास्टर पर चप्पल उठाकर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान गांव वालों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा भी किया। बच्ची की मां और नानी ने चप्पल से हेड मास्टर की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

बेड टच करने वाले हेडमास्टर को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बच्ची की दादी ने कहा कि हेड मास्टर ने उनकी पोती के साथ गलत हरकत की है। उन्होंने हेड मास्टर को स्कूल से निकाले जाने की मांग की।वहीं हेड मास्टर शमशेर आलम ने आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने कहा कि वह 14 साल से स्कूल में कार्यरत हैं।वहीं पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।