Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों को भेजा समन

नौकरी के बदले जमीन से जुड़े घोटाले मामले में लालू परिवार की मुश्किले कम होती नहीं दिख रही हैं। इस मसमले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी को कोर्ट ने तलब किया है।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों को भेजा समन
Crime

केटी न्यूज़/पटना

नौकरी के बदले जमीन से जुड़े घोटाले मामले में लालू परिवार की मुश्किले कम होती नहीं दिख रही हैं। इस मसमले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी को कोर्ट ने तलब किया है।राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू के बेटों सहित अन्य आठ को समन जारी किया है। कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है।लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है।कोर्ट ने अखिलेश सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है। लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों को भेजा समन

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत है। कोर्ट ने यह भी कहा कि बड़ी तादाद में जमीन का ट्रासंफर हुआ है। यादव परिवार द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया है।यादव परिवार के नाम पर जमीन ट्रांसफर की गई थी। लालू यादव मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। इस मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ भी सबूत हैं। कोर्ट ने कहा कि किरण देवी ने मीसा भारती के नाम पर जमीन ट्रांसफर की, जिसके बदले में किरण देवी के बेटे को नौकरी दी गई। इसमें किरण देवी के पति भी शामिल थे। 

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों को भेजा समन

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि एके इंफोसिस्टम द्वारा 2014 में बिहार की राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को बड़ी मात्रा में जमीन हस्तांतरित की गई थी।मनी लॉन्ड्रिंग में भी उनकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।इसलिए तेज प्रताप यादव को भी समन जारी किया गया है।यही नहीं इस घोटाले का आरोप उस समय यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा था। सीबीआई ने इस मामले विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।