Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

भारत के सुपर स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी हिमानी नाम की लड़की से हुई है।

स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Neeraj Chopra

केटी न्यूज़/दिल्ली

भारत के सुपर स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी हिमानी नाम की लड़की से हुई है। उन्होंने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। इसके बाद उन्होंने नीरज और हिमानी लिखकर दिल वाली इमोजी बनाई है। उन्होंने शादी निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की है।

स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नीरज चोपड़ा भारत के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं। वह आजादी के बाद ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाले कुल चौथे भारतीय प्लेयर हैं। वह भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीत चुके हैं। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भारत के लिए जैवलिन में दो मेडल जीतने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।