Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

लालू और नीतीश ने पूरे बिहार को 35 साल तक ‘जात’ में फंसाये रखा-प्रशांत किशोर

बिहार में अगले महीने उपचुनाव होने वाले हैं।बिहार में रामगढ़ के अलावा इमामगंज, बेलागंज और तरारी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।प्रशांत किशोर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।

लालू और नीतीश ने पूरे बिहार को 35 साल तक ‘जात’ में फंसाये रखा-प्रशांत किशोर
Prashant kishor

केटी न्यूज़/पटना

बिहार में अगले महीने उपचुनाव होने वाले हैं।बिहार में रामगढ़ के अलावा इमामगंज, बेलागंज और तरारी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।प्रशांत किशोर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बिहार में अब तक सत्ता में रही सरकारों के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके गृह राज्य बिहार की अनदेखी की है।

लालू और नीतीश ने पूरे बिहार को 35 साल तक ‘जात’ में फंसाये रखा-प्रशांत किशोर

बुधवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने  बिहार के लोगों से ‘जात’ यानी कि जाति और ‘भात’ यानी कि मुफ्त राशन के नाम पर सियासी दलों का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने बिहार के लोगों से कहा कि उनके द्वारा इस आधार पर अपना वोट देने की वजह से ही राज्य लंबे समय से पिछड़ा हुआ है।प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया, लालू और नीतीश ने पूरे बिहार को 35 साल तक ‘जात’ में फंसाये रखा। पिछले 10 साल से मोदी आपको 5 किलो ‘भात’ के बदले में धोखा दे रहे हैं। अगर आप अपने और अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं तो आपको ‘जात’ और ‘भात’ के लिए वोट देना बंद कर देना चाहिए। 

लालू और नीतीश ने पूरे बिहार को 35 साल तक ‘जात’ में फंसाये रखा-प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा,लालू युग के दौरान अपराधियों के आतंक की जगह नीतीश के कार्यकाल में बेलगाम नौकरशाही के आतंक ने ले ली है। राज्य में जारी भूमि सर्वेक्षण के कारण उथल-पुथल मची हुई है। स्मार्ट प्री-पेड मीटर अनिवार्य किए जाने के बाद से लोगों के बिजली के बिल काफी ज्यादा आ रहे हैं और बिना किसी चेतावनी के उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।प्रशांत ने आगे कहा कि अगर आप बीजेपी का समर्थन करते हैं, तो इससे नीतीश कुमार के हाथ मजबूत होंगे और आपकी परेशानियां जारी रहेंगी।

लालू और नीतीश ने पूरे बिहार को 35 साल तक ‘जात’ में फंसाये रखा-प्रशांत किशोर

जन सुराज बिहार की उन सभी 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जहां 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। रामगढ़ सीट को RJD बरकरार रखना चाहती है। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ NDA में शामिल बीजेपी इसे वापस हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।