Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, दहेज हत्या का आरोप लगा रहे मायके वाले

स्थानीय थाना क्षेत्र के कसिया गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात की है। इस मामले में जहां ससुराल वाले पति-पत्नी के विवाद में उसके जहर खाने की बात कह रहे है, वहीं मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मायके वालों ने किसी तरह का आवेदन डुमरांव थाने में नहीं दिया था।

नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, दहेज हत्या का आरोप लगा रहे मायके वाले

-- डुमरांव थाना क्षेत्र के कसिया गांव की है घटना

-- पति-पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार की शाम नवविवाहिता ने खाया था जहर, इलाज के दौरान हुई मौत 

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय थाना क्षेत्र के कसिया गांव में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात की है। इस मामले में जहां ससुराल वाले पति-पत्नी के विवाद में उसके जहर खाने की बात कह रहे है, वहीं मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मायके वालों ने किसी तरह का आवेदन डुमरांव थाने में नहीं दिया था।

मृतका की पहचान 20 वर्षीय ज्योति कुमारी पति मुन्ना राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बहुरा बहोरनपुर गांव निवासी शिव कुमार राम की पुत्री है तथा दो वर्ष पूर्व उसकी शादी डुमरांव थाना क्षेत्र के कसिया गांव निवासी बसंत राम के पुत्र मुन्ना राम से हुई थी।

बताया जाता है कि शुक्रवार को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, इसी विवाद में ज्योति ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो ससुराल वाले उसे इलाज के लिए लेकर डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद ससुराल वाले उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इस मामले में डुमरांव के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम भेज शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया गया है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है, लेकिन देर शाम तक किसी तरह का आवदेन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।