Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

- सड़क जाम से तीन घंटे से आधिक समय तक एनएच 120 पर ठप रहा परिचालन, वासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के आथर गांव के पास मंगलवार सुबह की है घटना 

केटी न्यूज केसठ/नावानगर 

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डुमरांव -बिक्रमगंज सड़क पर बासुदेवा ओपी के आथर गांव के पास  एक साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मकुंदडेरा भरटोली गांव निवासी पंचरतन साह का पुत्र सुरेश साह उर्फ गूंगा ( 35 वर्ष ) बताया जा रहा है।

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

वही ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल से राम नवमी का सामान लेने कोरान सराय जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गूंगा बहरा था। घटना मंगलवार की सुबह की है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। जिसके चलते करीब तीन घंटे तक हाइवे पर वाहनों की आवागमन बाधित हो गई।

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मौके पर पहुंची ओपी पुलिस, बीडीओ मनोज कुमार व स्थानीय विधायक अजीत कुमार कुशवाहा ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद सुबह 9 बजे से हुई सड़क जाम को 12 बजे हटाया गया। तब जाकर हाइवे पर आवागमन सुचारू हो सका। बीडीओ ने बताया कि तत्काल राहत के रूप में पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ के रूप में 20 हजार तथा अंत्येष्ठि के लिए मुखिया द्वारा 3 हजार रुपया की सहायता दी गई है।

सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतक की शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चें नहीं थे। पत्नी आशा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। वही आधिकारियो ने कहा की जो भी सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले लाभ के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।