गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, नोनियापुरा से दो तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर नोनियापुरा गांव में की गई, जहां लंबे समय से शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, नोनियापुरा से दो तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर नोनियापुरा गांव में की गई, जहां लंबे समय से शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी।थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की रात छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने गांव में संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली, जिसके दौरान लालजी प्रसाद और राजू प्रसाद के घर से कुल चार लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री कर रहे थे, जो राज्य में लागू शराबबंदी कानून का उल्लंघन है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।