केटी न्यूज/डुमरांव
नगर परिषद ने गुरूवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नप के प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह की अगुआयी में चलाए गए इस अभियान से 7 हजार रूपया की वसूली अतिक्रमणकारियों से की गई। साथ ही उन्हें चेताया गया की अतिक्रमण हटा लें नहीं तो जेसीबी लगाकर सबकुछ तोड़ दिया जाएगा। लगभग ग्यारह लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम को देखकर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदार अपने समान को जल्दी-जल्दी समेटने में लगे रहे। आम लोगों को यह कहते हुए पाया गया की नप केवल खानापूर्ति करता है। इस अभियान को लगातार चलाता तो शहर में इतन अतिक्रमण नहीं होता।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।