Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

- शोक सभा में कलाकारों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/बक्सर

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय एवं अन्य साथी कलाकार की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत पर बक्सर जिला कलाकार संघ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं संघ द्वारा गजल गायकी के सम्राट पंकज उधास के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसको लेकर डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन आफ बक्सर ’डाब’ द्वारा स्थानीय रामेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ’डाब’ के अध्यक्ष सुरेश संगम व संचालन महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने की।

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

शोक सभा में मृतात्मा की शांति व इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ’डाब’ के अध्यक्ष सुरेश संगम व महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि भोजपुरी गायक छोटू पांडेय जिले के उभरते हुए लोक कलाकार थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में छोटू पांडेय धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बना रहे थे।

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

अचानक घटी इस घटना से ’डाब’ परिवार पूरी तरह आहत है। उनके मौत से भोजपुरी जगत में शोक का माहौल है। इनका एक बहुत सुपरहिट गाना लोगों के जेहन में आज भी ताजा है। ’डाब’ के पदाधिकारी द्वय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि काफी कम वक्त में छोटू हम लोगों के बीच से चले गए। इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है।

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

दूसरी तरफ गजल गायकी के लिए मसहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ’डाब’ के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। पदाधिकारियों ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. पंकज उधास एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी थी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था

भोजपुरी गायक छोटू पांडेय व गजल गायक पंकज उधास के निधन पर डाब ने आयोजित की शोक सभा

स्व पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। शोकसभा में ’डाब’ डॉ. जी कुमारी, सचिव अभिषेक जायसवाल, रवि वर्मा, विराट मिश्र, भोजपुरी गायक पंकज सिंह, अनीशा राय, रवि शर्मा, राहुल यादव के अलावे रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार के तथा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी ने भी शोक संवेदना प्रकट किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।