Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

‘नेशनल हेराल्ड’ केस में सोनिया-राहुल की बढ़ी मुसीबतें

लोकसभा चुनाव से पहले नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं।

‘नेशनल हेराल्ड’ केस में सोनिया-राहुल की बढ़ी मुसीबतें
National Herald Case

केटी न्यूज़/दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं।एडजुकेटिंग ऑथोरिटी ने ED द्वारा AJL की कुर्क की गई प्रॉपर्टीज को सही ठहराया है। ED ने इस मामले में करीब 750 करोड़ रुपये की AJL की प्रॉपर्टी कुर्क की थी। 

‘नेशनल हेराल्ड’ केस में सोनिया-राहुल की बढ़ी मुसीबतें

इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से भी पूछताछ हो चुकी है। PMLA एक्ट के तहत पिछले साल ही ईडी ने AJL की प्रोपर्टी सीज की गई थी। कोर्ट ने ईडी की इस कारर्वाई को सही माना है। नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने नवंबर 2023 में कांग्रेस से जुड़े एजेएल  और यंग इंडियन की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति 'मनी लॉन्ड्रिंग' के तहत जब्त कर ली थी।

‘नेशनल हेराल्ड’ केस में सोनिया-राहुल की बढ़ी मुसीबतें

इसको लेकर ED ने बताया था कि जब्त की गई संपत्ति में एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है।  अब इस मामले में पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण ने प्रवर्तन निदेशालय  द्वारा धन शोधन मामले में कांग्रेस से जुड़े ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार और उससे संबद्ध कंपनियों की लगभग 752 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की के आदेश को बुधवार को बरकरार रखा। प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि उसका मानना है कि ईडी द्वारा कुर्क की गई चल संपत्ति और इक्विटी शेयर अपराध से अर्जित कमाई हैं और धन शोधन के अपराध से संबंधित हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।