Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

दीपावली से पहले मिलावट पर कड़ी कार्रवाई, मऊ में खाद्य पदार्थों के 10 नमूनों की जांच हेतु संग्रहण

मऊ। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य और पेय पदार्थों में मिलावट के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया।

दीपावली से पहले मिलावट पर कड़ी कार्रवाई, मऊ में खाद्य पदार्थों के 10 नमूनों की जांच हेतु संग्रहण

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य और पेय पदार्थों में मिलावट के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मधुबन अखिलेश यादव, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, और सहायक आयुक्त (खाद्य) सुरेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में छापेमारी की गई। 

टीम ने जनपद के कई स्थानों से कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूनें मिलावट के संदेह में संग्रह किए। मधुबन स्थित रूद्रांश स्वीट्स से बेसन, लड्डू, बूंदी और पामोलीन ऑयल के नमूने लिए गए। इसमें 178 लीटर पामोलीन ऑयल भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब ₹24,920 है। 

मजहर किराना स्टोर, मिर्जाहादीपुरा से हल्दी, रंगीन कचरी, और काली मिर्च के नमूने लिए गए, और श्रीमान जी फूड प्रोडक्ट्स, जहांगीराबाद से दो ब्रांड के नमकीन के नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

इस जांच अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, अजीत त्रिपाठी, सत्यराम यादव, और रीता शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।