Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

ऐतिहासिक भरत मिलाप का हर्षोल्लास और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन

मऊ। शहर के शाही कटरा मैदान पर आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला का भरत मिलाप हर्षोल्लास और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। रामलीला में 14 वर्ष के वनवास के बाद जैसे ही भगवान श्रीराम ।

ऐतिहासिक भरत मिलाप का हर्षोल्लास और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। शहर के शाही कटरा मैदान पर आयोजित ऐतिहासिक श्रीरामलीला का भरत मिलाप हर्षोल्लास और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। रामलीला में 14 वर्ष के वनवास के बाद जैसे ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता अयोध्या पहुंचे, चारों भाइयों का मिलन हुआ। 

सौहार्द की परंपरा निभाते हुए भगवान श्रीराम के विमान को शाही मस्जिद से तीन बार स्पर्श कराया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, पुलिस फोर्स और आरआरएफ तैनात रही। 

भरत मिलाप में सुबह होते ही पुष्पक विमान से श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान अयोध्या पहुंचे, जहां भाइयों का भावपूर्ण मिलन हुआ। भरत और हनुमान के संवाद ने सभी को भावविभोर कर दिया।

मिलाप के बाद एडीएम सत्यप्रिय सिंह और एएसपी महेश सिंह अत्रि ने प्रभु की आरती उतारी। डीएम प्रवीण मिश्रा और एसपी इलामरन जी भी मंचन देखने पहुंचे। कार्यक्रम में भरत लाल, संजय वर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।