फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक संपन्न, 10 से 27 फरवरी तक चलेगा दवा अभियान

प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने की, जबकि संचालन वीबीडीएस उपेन्द्र पांडे ने किया।

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक संपन्न, 10 से 27 फरवरी तक चलेगा दवा अभियान

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वयक समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने की, जबकि संचालन वीबीडीएस उपेन्द्र पांडे ने किया।बैठक के दौरान फाइलेरिया रोग की गंभीरता, इसके लक्षण, रोकथाम और उन्मूलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया एक दीर्घकालिक और अपंगता उत्पन्न करने वाला रोग है, जिसे सामूहिक दवा सेवन अभियान के माध्यम से जड़ से खत्म किया जा सकता है।

इसी उद्देश्य से प्रखंड के सभी पंचायतों में आगामी 10 फरवरी से 27 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।बताया गया कि इस अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 23 टीमों का गठन किया गया है, जबकि 46 दवा वितरकों की नियुक्ति की गई है। दवा का वितरण वीटी के माध्यम से घर-घर या कैंप लगाकर किया जाएगा, ताकि कोई भी लक्षित व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रह जाए।अधिकारियों ने जानकारी दी कि 24 फरवरी तक गांवों में घर-घर दवा खिलाई जाएगी, जबकि 25 से 27 फरवरी तक सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष कैंप लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।

इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के कुल 8 ईंट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाने की विशेष व्यवस्था की गई है।बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार, पीरामल संस्था के समर श्रीवास्तव, डीआरपी त्रिभुवन सिंह, कन्हैया रजक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, प्रखंड कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया।