Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कस्तूरबा विद्यालय में आकांक्षा समिति की महिला पदाधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्था की समीक्षा, बच्चों का जन्मदिन मनाया

मऊ: जनपद के कोपागंज में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आकांक्षा समिति की महिला अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया, जहां छात्राओं ने अपने हाथ से बनाए बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

कस्तूरबा विद्यालय में आकांक्षा समिति की महिला पदाधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्था की समीक्षा, बच्चों का जन्मदिन मनाया

केटी न्यूज़। मऊ

मऊ: जनपद के कोपागंज में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आकांक्षा समिति की महिला अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया, जहां छात्राओं ने अपने हाथ से बनाए बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से सीधे संवाद किया, पढ़ाई और अन्य मुद्दों पर चर्चा की, और कुछ कमियों को सुधारने की बात कही।

आकांक्षा समिति का गठन जिला अधिकारियों की पत्नियों ने किया है, जिनका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा और अन्य समस्याओं का समाधान करना है। समिति में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा, एडीएम की पत्नी अंजली सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी किरण सिंह, बीएसए की पत्नी दिशा उपाध्याय, और पीडी की पत्नी संगीता त्रिपाठी शामिल हैं।

कस्तूरबा विद्यालय में आकांक्षा समिति की महिला पदाधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्था की समीक्षा, बच्चों का जन्मदिन मनाया

जिलाधिकारी की पत्नी ने कस्तूरबा विद्यालय में बच्चों से बात की और उन्हें स्कूल न भेजने की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें ताकि उनका बौद्धिक और सामाजिक विकास हो सके। उन्होंने बच्चों से कहा कि नियमित स्कूल आकर वे ज्ञान प्राप्त करेंगे और अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।

इस महीने कस्तूरबा विद्यालय में 11 बच्चियों का जन्मदिन था। अधिकारियों की पत्नियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और गिफ्ट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने गिफ्ट पाकर खुशी से झूम उठे। अधिकारियों की पत्नियों ने कंपोजिट विद्यालय कोपागंज में भी बच्चों और अभिभावकों से बात की और उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर बीएसए संतोष उपाध्याय, जिला समन्वयक अनिल चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, एसआरजी अरबिंद पांडेय, और अन्य लोग मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।