Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मऊ में ट्रांजिट हॉस्टल और गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, चौपाल में जनता की समस्याएं सुनीं

मऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मऊ में परिवार न्यायालय और पुलिस लाइन में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मऊ में ट्रांजिट हॉस्टल और गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, चौपाल में जनता की समस्याएं सुनीं

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मऊ में परिवार न्यायालय और पुलिस लाइन में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण में अच्छी सामग्री का उपयोग हो और काम समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने हॉस्टल में लगी टाइल्स की भी जांच की।

इसके बाद मंत्री ने गायघाट के गौ आश्रय स्थल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने गायों की पूजा की और उन्हें गुड़ खिलाया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गायों की संख्या और उनके लिए हरा चारा और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। आश्रय स्थल की सफाई और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद ग्राम खुखुंदवा में मंत्री की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई। इस अवसर पर मंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबियां दी गईं। मंत्री ने आवास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और जिन लोगों के आवास अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें जल्द आवेदन करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि 2016 से अब तक हमारी सरकार ने जितने आवास बनाए हैं, उतने 1947 से 2016 तक नहीं बने। उन्होंने अधिकारियों को गांव का सर्वे कर पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छूटे हुए लाभार्थियों को शौचालय दिलाने का वादा भी किया। 

मंत्री ने राशन वितरण और गांववासियों की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर और अन्य अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।