Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

छठ पर्व पर अराजकतत्व की हुड़दंगई के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,प्रदेश के डीजीपी ने जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आगामी महापर्व को देखते हुए पुलिस को हर तरह के हालात से निपटने के लिए तैयारी रखने को कहा है। ऐसे में अगर छठ पर्व पर किसी अराजकतत्व ने किसी तरह की कोई हुड़दंगई की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

छठ पर्व पर अराजकतत्व की हुड़दंगई के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,प्रदेश के डीजीपी ने जारी किए निर्देश
Festival

केटी न्यूज़/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आगामी महापर्व को देखते हुए पुलिस को हर तरह के हालात से निपटने के लिए तैयारी रखने को कहा है। ऐसे में अगर छठ पर्व पर किसी अराजकतत्व ने किसी तरह की कोई हुड़दंगई की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।इसके साथ ही डीजीपी ने छठ घाटों के साफ-सफाई, गोतोखोरों की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

छठ पर्व पर अराजकतत्व की हुड़दंगई के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,प्रदेश के डीजीपी ने जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश में कहा कि पर्व के अवसर पर घाटों, पूजा स्थलों, नदियों, तालाबों, जलाशयों पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात किया जाए। साथ ही घाटों पर उचित लाइट, साफ-सफाई, गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए। छठ पूजा पर प्रदेश भर में विशेष सतर्कता बरती जाए। वहीं, भीड़भाड़ वाले स्थान पर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किया जाए।

छठ पर्व पर अराजकतत्व की हुड़दंगई के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,प्रदेश के डीजीपी ने जारी किए निर्देश

इसके अलावा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर कड़ी मॉनिटरिंग करने को भी कहा है, जिससे किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न हों और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।वहीं एंटी रोमियो एस्कॉर्ट को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। लोग छठ पर्व के मद्देनजर घाटों पर पटाखे फोड़ते हैं इसलिए घाटों पर अग्नि शमन की व्यवस्था की जाए। ट्रेनों व बसों में अत्याधिक भीड़ को देखते हुए पहले से ही योजना बनाई जाए, जिससे भीड़ को मैनेज किया जा सके। इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।