Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

ताज्जूब, सिमरी के पीडीएस दुकान से मिला प्लास्टिक वाल चावल, उपभोक्ता ने की शिकायत

ताज्जूब, सिमरी के पीडीएस दुकान से मिला प्लास्टिक वाल चावल, उपभोक्ता ने की शिकायत
शिकायत करने वाली उपभोक्ता, खाद्यान्न में मिला प्लास्टिक का चावल

काजीपुर पंचायत के चकनी गांव स्थित पीडीएस दुकान का है मामला

केटी न्यूज/सिमरी

काजीपुर पंचायत के चकनी गांव के पीडीएस दुकानदार बिनोद चौधरी पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने तथा कम तौल देने का मामला अभी तूल पकड़ा ही है कि अब इस पीडीएस दुकानदार के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं ने खाद्यान्न में प्लास्टिक का चावल देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले उपभोक्ता हीरालाल व कंचन देवी ने बताया है कि बिनोद डीलर के यहां से जो चावल मिला है

ताज्जूब, सिमरी के पीडीएस दुकान से मिला प्लास्टिक वाल चावल, उपभोक्ता ने की शिकायत

उसमें प्लास्टिक के चावल भी है। उपभोक्ताओं की मानें तो खाना पकाने के पहले जब वह चावल चुन रही थी तो उसमें कई चावल सामान्य से बड़े साइज के थे जो देखने में प्लास्टिक के चावल जैसे लग रहे है। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया से लगायत स्थानीय प्रशासन से की है। काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चकनी के कई उपभोक्ताओं ने डीलर द्वारा प्लास्टिक का चावल दिए जाने की शिकायत की है।

ताज्जूब, सिमरी के पीडीएस दुकान से मिला प्लास्टिक वाल चावल, उपभोक्ता ने की शिकायत

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत बीडीओ से की गई है। गौरतलब है कि इसके पहले डीलर बिनोद चौधरी पर उनके दो उपभोक्ताओं ने कम तौल देने तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगा अनुमंडल लोक शिकायत तक का दरवाजा खटखटाया था। इस संबंध में डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।