Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर
Keshav Times

छठ पूजा महापर्व की खुशियों को हादसे ने बनाया गमगीन,कई घरों के बुझ गए चिराग

छठ पूजा महापर्व के अवसर पर बेहद दुखद घटना सामने आई है।तिलौथू और दिनारा थाना क्षेत्र में सोन नदी में नहाते समय छह लोग डूब गए।इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

छठ पूजा महापर्व की खुशियों को हादसे ने बनाया गमगीन,कई घरों के बुझ गए चिराग
Accident

केटी न्यूज़/रोहतास

छठ पूजा महापर्व के अवसर पर बेहद दुखद घटना सामने आई है।तिलौथू और दिनारा थाना क्षेत्र में सोन नदी में नहाते समय छह लोग डूब गए।इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

छठ पूजा महापर्व की खुशियों को हादसे ने बनाया गमगीन,कई घरों के बुझ गए चिराग

पहली घटना तिलौथू थाना क्षेत्र में हुई। यहां पथरा निवासी पिंटू यादव , सुखाडी यादव, बबलू कुमार और विकास यादव सोन नदी में नहाते समय डूब गए। विकास यादव को स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद वॉलेंटियर्स ने बचा लिया और पीएचसी भेजा, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए उसे सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।पिंटू यादव को भी बाहर निकाला गया, लेकिन पीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखाडी यादव और उनके बेटे बबलू कुमार की खोज अभी जारी है। इस हादसे ने वीरेंद्र यादव के परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, क्योंकि उन्होंने अपने दो बेटों और एक पोते को खो दिया है।

छठ पूजा महापर्व की खुशियों को हादसे ने बनाया गमगीन,कई घरों के बुझ गए चिराग

दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के पिपरा में घटी।जहां रामजी सिंह के पुत्र आयुष कुमार और भानस थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के स्वर्गीय राकेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सोन नदी में डूब गए। अभिषेक अपने मामा के घर आया हुआ था। दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजे गए, और पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस घटना से उनके परिजनों में हाहाकार मच गया है।

छठ पूजा महापर्व की खुशियों को हादसे ने बनाया गमगीन,कई घरों के बुझ गए चिराग

घटना की सूचना मिलते ही वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को नदी से निकाला गया। इनमें से एक की मृत्यु हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। लापता दो लोगों की खोजबीन जारी है, जिसमें स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।