Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

चोरी का आरोपी थाने से फरार, पुलिस की तलाश जारी, थानाध्यक्ष ने किया इनकार

बलिया। जिले में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने सोमवार तड़के थाने से पहरे पर तैनात सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पूरी रात आरोपी की तलाश में छानबीन की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी का आरोपी थाने से फरार, पुलिस की तलाश जारी, थानाध्यक्ष ने किया इनकार

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। जिले में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने सोमवार तड़के थाने से पहरे पर तैनात सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पूरी रात आरोपी की तलाश में छानबीन की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस आरोपी की खोज में जुटी रही।

हालांकि, पुलिस इस घटना से इनकार कर रही है। पहले थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने इसे स्वीकार किया, फिर बाद में मना कर दिया। बताया जा रहा है कि मनियर कस्बे के एक नशेड़ी युवक को चोरी के आरोप में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे सोमवार को अदालत में पेश करने के लिए थाने में रखा गया था।

सोमवार सुबह करीब चार बजे आरोपी ने होमगार्ड से पानी मांगा। जब होमगार्ड पानी लाने गया, तो आरोपी मौका पाकर पीछे की गली से भाग निकला। पानी लेकर लौटा होमगार्ड जब लाकअप के पास पहुंचा और आरोपी को गायब देखा, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। 

इसके बाद से पुलिस दिनभर आरोपी की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस घटना की चर्चा इलाके में तेजी से फैल गई। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी 151 का था, लेकिन ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।