यज्ञ मेले में श्रद्धालु की बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच स्थित यज्ञ मेले में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना के बाद काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता की शिकायत पर कृष्णाब्रह्म थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यज्ञ मेले में श्रद्धालु की बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच स्थित यज्ञ मेले में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना के बाद काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता की शिकायत पर कृष्णाब्रह्म थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस को दिए गए आवेदन में चौकियां गांव निवासी सीता कुमारी ने बताया है कि वह 25 जून को बड़का ढकाइच में आयोजित यज्ञ मेले में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीवीएस बाइक यज्ञ स्थल के समीप निर्धारित स्थान पर खड़ी कर दी और मेले में चली गईं।

कुछ समय बाद जब वह वापस लौटीं तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं कोई पता नहीं चल सका।बाइक नहीं मिलने के बाद पीड़िता ने कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यज्ञ मेले जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही बाइक बरामद करने तथा आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।