Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

दो दिनों में चोरों ने उड़ाये दो बाइक, केस दर्ज

दो दिनों में चोरों ने उड़ाये दो बाइक, केस दर्ज

केटी न्यूज/डुमरांव 

शहर में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में तेजी आयी है। पुलिस की शिथिलता के कारण चोर-उचक्के का मनोबल बढ़ गया है। दो दिनों में लगातार चोरों ने दो बाइकों की चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने राज हाइस्कूल के समीप खड़ी एक पैसन प्रो बाइक पर हाथ साफ कर दिया। बाइक का नंबर बीआर 03-1227 बताया जाता है। इस मामले में नेनुआ गांव के रहने वाले राधाकृष्ण सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार डुमरांव थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है। वहीं दूसरी ओर सिमरी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित बेनीलाल के डेरा निवासी जमालुद्दीन अंसारी के पुत्र असलम अंसारी ने भी सुपर स्प्लेंडर बाइक, जिसका नंबर बीआर 44 एम 1139 चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि जंगलीनाथ शिव मंदिर के पास अपने काम को लेकर गया था। बाइक खड़ा कर अंदर चला गया, जब बाहर आया तो बाइक नदारद थी। काफी खोजबीन किया लेकिन कही सुराग नहीं मिला। थक-हारकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर चोरों की पहचान करने में जुट गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।