Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

रविवार को केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद, एमएलसी जीवन कुमार तथा बक्सर के सांसद प्रत्याशी सह बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता जिला अतिथि गृह में आयोजित किया गया।

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

- केन्द्रीय मंत्री ने बक्सर में आयोजित किया प्रेस वार्ता

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

रविवार को केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद, एमएलसी जीवन कुमार तथा बक्सर के सांसद प्रत्याशी सह बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित किया। प्रेस वार्ता जिला अतिथि गृह में आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने संक्षिप्त परिचय कराकर किया।

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री राज भूषण ने बताया कि मिथिलेश तिवारी के अथक प्रयास से बक्सर के सिंचाई के लिए दो बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत किया गया है, जिसमें एक बक्सर शाखा नहर एवं इससे निरूपित वितरण प्रणालियों का पुनर्स्थापना कार्य है जो दावत, सूर्यपुरा, सासाराम, नोखा, संझावली, राजापुर, दिनारा, नवानगर, इटाढ़ी एवं डुमरांव प्रखंड के किसानों को लाभ मिलेगा। दूसरी सिंचाई परियोजना डुमरांव शाखा नहर एवं इससे निरूपित वितरण प्रणालियों का पुनर्स्थापना कार्य है।

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

इससे दावथ, नवानगर, केसठ, ब्रह्मपुर, डुमरांव, काराकाट, बिक्रमगंज, तरारी, नासरीगंज एवं सूर्यपुरा प्रखंड के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन परियाजनाओं के पूर्ण होने के बाद बक्सर के किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिथिलेश तिवारी ने कई बार उनसे आग्रह किया, जिसके बाद ये परियोजनाएं बक्सर के लिए स्वीकृत की गई है।

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

वही, रात में केन्द्रीय मंत्री ने बक्सर के प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा कराए जा रहे हैं कार्यों की गहन समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बक्सर के गंगा घाटों का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने ब्रह्मपुर के दियारा क्षेत्र में स्थित गोकुल जलाशय के विषय में भी आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके लिए भी मंत्रालय द्वारा आदेश निर्गत कर योजना को पूर्ण कराया जाएगा।

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

प्रेस वार्ता में उपस्थित एमएलसी जीवन कुमार ने भी बक्सर के विकास के लिए हर समय हर कार्य के लिए उपस्थित रहने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि बक्सर के विकास के लिए योजनाओं का चयन किया जा रहा है। जबकि मिथिलेश तिवारी ने भी बक्सर के विकास के लिए अपने को वचनबद्ध बताया और कहा कि मैं भले ही सांसद तो नहीं बन पाया, लेकिन अपने आप को सड़क का सांसद घोषित किया हूं।

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

बक्सर के विकास के लिए जिस किसी से भी मदद मांगनी पड़ेगी मांगूंगा। उन्होंने बक्सर के ताड़कानाला पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में कहा कि इस पर भी काम हो रहा है और यह योजना बक्सर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से निर्भय राय,

बक्सर के लिए स्वीकृत हुई है सिंचाई की दो बड़ी परियोजनाए - केन्द्रीय मंत्री

इंद्रलेश पाठक, शिवजी खेमका, सतीश त्रिपाठी, इंदु देवी, श्रीमन नारायण तिवारी, सौरभ तिवारी, आनंद मिश्रा, आशानंद सिंह, कमलेश्वर सिंह, सुनील कुमार, संध्या पांडेय, रमेश वर्मा तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।