Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

विभव के पिता ने कहा मेरा बेटा निर्दोष है

विभव कुमार की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद उनके पिता महेश्‍वर राय चिंतित हो गए।

विभव के पिता ने कहा मेरा बेटा निर्दोष है
Vibhav's father

केटी न्यूज़/रोहतास

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है।पीएस विभव कुमार के विवाद में आने के बाद रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का 'खुदरू गांव' अचानक चर्चा में आ गया है।विभव कुमार यहीं के रहने वाले हैं।

विभव के पिता ने कहा मेरा बेटा निर्दोष है

विभव की गिरफ्तारी के बाद गांव में भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।विभव कुमार की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद उनके पिता महेश्‍वर राय चिंतित हो गए।विभव के पिता महेश्‍वर गांव में ही रहते हैं।वह BMP के सिपाही पद से स्‍वैच्‍छिक अवकाश ले चुके हैं।महेश्वर ने अपने पुत्र को पूरी तरह से निर्दोष बताया।उन्होंने कहा कि उनका बेटा पिछले 15 साल से अरविंद केजरीवाल के साथ रहता है।उसका आचरण बहुत अच्छा है। बनारस के काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय से पढ़ाई पूरा करने के बाद वह पत्रकारिता की पढ़ाई करने दिल्ली चला गया था। अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आने के बाद वह उनके साथ जुड़ गया और जब दिल्ली में आप की सरकार बनी तो उसे सीएम केजरीवाल का निजी सचिव बनाया गया।

विभव के पिता ने कहा मेरा बेटा निर्दोष है

विभव कुमार की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद उनके पिता महेश्वर राय चिंतित हो गए हैं. उन्होंने बताया कि पुत्र से मोबाइल फोन पर बात हुई है। जिसमें विभव ने बताया कि स्वाति महिवाल मैडम बेवजह मुद्दा बना रही है।उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था,लेकिन, उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि दो भाइयों में सबसे बड़ा विभव काफी मिलनसार रहा है। पिछले कई वर्षों से विभव गांव में नहीं है,लेकिन उनके परिवार का गांव में सबसे अच्छा संबंध है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।