Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

चलती जीप से कुदी महिला मौत

चलती जीप से कुदी महिला मौत

- अचानक निलने लगा धुआं अफरा-तफरी में कुदे कई यात्री

केटी न्युज/बलिया

 रसड़ा क्षेत्र में चलती जीप से कूदने पर एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जानकारी के अनुसार सुभावती देवी 50 वर्ष पत्नी परिखन गोंड निवासी ठैंचा, रतनपुरा, जिला मऊ और मुन्नी देवी 45 वर्ष पत्नी संतोष निवासी करची परूखा, थाना फेफना दोनों महिलाएं मुंडन संस्कार के बाद बलिया से अन्य यात्रियों के साथ जीप से रसड़ा स्थित परसिया गांव जा रही थीं।

चलती जीप से कुदी महिला मौत

इसी बीच रसड़ा-मऊ मार्ग के गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप जीप से धुआं निकलने लगा। इससे घबरा कर दोनों महिलाएं चलती जीप से सड़क पर कूद गयी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों को आनन-फानन में रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां जांचोंपरांत चिकित्सकों ने सुभावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी होते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।